भारत

झारखंड में पीएम मोदी ने की जनसभा, मेरे परिवारजनों को पूरा भरोसा है मोदी की गारंटी पर

Nil dhankar
14 May 2024 5:22 PM IST
झारखंड में पीएम मोदी ने की जनसभा, मेरे परिवारजनों को पूरा भरोसा है मोदी की गारंटी पर
x

रांची। जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, झारखंड के मेरे परिवारजनों को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। कोडरमा में आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन के स्नेह और अपनत्व से अभिभूत हूं। आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कोडरमा और इस क्षेत्र के लोगों ने दशकों तक कमज़ोर सरकार का रवैया देखा है। कांग्रेस की कमज़ोर सरकार ने देश को नक्सलवाद की आग में झोंक दिया। नक्सलवाद ने देश का नुकसान किया और देश की अनेक माताओं के सपनों को कुचल डाला। जो बेटे नक्सलवाद की राह में जाकर बंदूक उठा रहे थे... उस मां को ज़िंदगी भर रोते रहने के लिए मजबूर कर दिया।

आगे उन्होंने कहा, मैं कोडरमा की धरती से यह गारंटी दे रहा हूं आतंक हो या नक्सलवाद, मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में इन पर बहुत बड़ा प्रहार करने का संकल्प ले चुका है। मोदी झारखंड को फिर से नक्सलवाद का गढ़ नहीं बनने देगा...।


Next Story