भारत

मोदी सरकार की पहल: रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र खुलेंगे, मिलेंगी सस्‍ती दवाएं

jantaserishta.com
12 Aug 2023 2:07 PM IST
मोदी सरकार की पहल: रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र खुलेंगे, मिलेंगी सस्‍ती दवाएं
x

DEMO PIC 

केंद्र सरकार के इस पहल से रेल यात्रियों को मिलेगी सुविधा
नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आम जनता को सस्ती गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए गली-मोहल्लों के बाद अब देशभर के रेलवे स्टेशनों पर भी ‘जन औषधि केंद्र’ (Jan Aushadhi Kendra) खोलने जा रही है। प्रथम चरण में विभिन्न राज्यों के 50 रेलवे स्टेशनों को इसके लिए चुना गया है। इसके बाद सभी बड़े-प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे।
इन जन औषधि केंद्रों पर रेल यात्री सहित आम नागरिक सस्ती दवाइयां खरीद सकेंगे। वहीं, इस कदम से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। रेलवे बोर्ड ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (पीएमबीजेके) के तहत रेलवे स्टेशेनों पर केंद्र खोलने संबंधी नीति लागू कर दी है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे स्टेशनों के परिसर में यह जन औषधि केंद्र ऐसे स्थानों पर खोले जाएंगे, जहां रेल यात्री सहित आम जनता का आवागमन हो। देशभर में 50 रेलवे स्टेशनों पर ऐसे केंद्र खोलने के लिए विशेष प्रकार के स्टॉल बनाए जाएंगे। इसकी डिजाइन राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) तैयार करेगा।
औषधि केंद्र ऑनलाइन टेंडर के जरिए आवंटित किए जाएंगे, जहां पर जेनेरिक दवाइयां बेची व स्टोर की जा सकेंगी। इसके पूर्व केंद्र को चलाने वाले को रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइस ब्यूरो (पीएमबीआई) के साथ समझौता करना होगा। अधिकारी ने बताया कि केंद्रों के आवंटन में व्यक्तिगत उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story