भारत

मोदी सरकार का 'हिंदुत्व का एजेंडा' अब दुनिया की नजरों में आ चूका हैं: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी

Admin Delhi 1
10 Jun 2022 7:03 AM GMT
मोदी सरकार का हिंदुत्व का एजेंडा अब दुनिया की नजरों में आ चूका हैं: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी
x

नेशनल न्यूज़: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले की पृष्ठभूमि में कहा कि 'नुपुर शर्मा प्रकरण' ने दिखाया है कि सरकार एवं भाजपा का 'हिंदुत्व का एजेंडा' अब दुनिया की नजरों में आ चुका है। पार्टी के मुखपत्र 'पीपुल्स डेमोक्रेसी' के ताजा संस्करण के संपादकीय में आरोप लगाया गया है कि भाजपा सरकार 'व्यवस्थित ढंग से चलाए जा रहे मुस्लिम विरोधी अभियान' की अगुवाई कर रही है और 'इस्लामोफोबिया' (इस्लाम को लेकर दुराग्रह) को बढ़ावा दे रही है। वामपंथी दल ने कहा कि देश के भीतर कानपुर में विरोध प्रदर्शन पर सख्ती की गई और कई मुसलमानों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया, लेकिन जब कतर और कुछ अन्य खाड़ी देशों ने भारतीय राजदूतों को तलब किया एवं विरोध जताया तो भाजपा ने नुपुर शर्मा को निलंबित किया और अपनी दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित किया।

उसने दावा किया, ''भाजपा की हिंदुत्व की विचारधारा में इस्लामोफोबिया निहित है। मुस्लिम विरोधी बयानबाजी भाजपा के आधिकारिक रुख का हिस्सा है।'' भाजपा ने गत रविवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था और अपनी दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया था। पैगंबर मोहम्मद पर दोनों नेताओं की कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कुछ मुस्लिम देशों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

Next Story