भारत

चीन में तांडव मचा रहा कोरोना वायरस! मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नए साल से लागू होंगे ये नियम

jantaserishta.com
29 Dec 2022 3:55 PM IST
चीन में तांडव मचा रहा कोरोना वायरस! मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नए साल से लागू होंगे ये नियम
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
कई देशों में कोरोना वायरस के केस फिर से तेजी पकड़ रहे हैं.
नई दिल्ली: दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के केस फिर से तेजी पकड़ रहे हैं. चीन में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं. विशेषज्ञों को दावा है कि न्यू ईयर पर वहां हालात और भी बिगड़ेंगे. इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बताया कि एक जनवरी से अब छह देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है. उन्हें यात्रा करने से पहले अपनी नेगेटिव रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.
सरकार ने जिन देशों के यात्रियों के लिए आरटी पीसीआर अनिवार्य किया है, उनमें चीन, हांग कांग, जापान, साउथ कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड शामिल हैं. दरअसल, इंटरनेशनल ट्रैवल को लेकर जारी गाइडलाइन पर भ्रम की स्थिति के कारण एयर सुविधा लागू की गई है.
वैसे 24 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों में से 2 फीसदी का रैंडम कोरोना टेस्ट किया जा रहा है. इसके अलावा एयरपोर्ट पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाया जा रहा है. इसके अलावा एयरपोर्ट पर प्रवेश करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे हैं. स्क्रीनिंग के दौरान अगर लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें प्रोटोकॉल के तहत चिकित्सा सुविधा जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story