भिखारियों के लिए मोदी सरकार ने उठाया कदम, बड़े पैमाने पर शुरू होगा ये अभ्यास

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने भिखारियों पर नेशनल डेटाबेस (National Database) बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. बता दें सरकारी पोर्टल पर नगर पालिकाओं द्वारा संचालित भिखारियों (Beggars) की संख्या का अनुमान लगाने के लिए बड़े पैमाने पर अभ्यास शुरू करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं.राज्य-स्तरीय सर्वेक्षणों के माध्यम से ये डेटाबेस तैयार किया जाएगा. शनिवार को भिखारियों और ट्रांसजेंडरों के पुनर्वास के लिए राष्ट्रीय योजना की शुरुआत में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (Ministry of social justice) ने भिखारी के अपराधीकरण पर जोर दिया. टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक, यह समस्या के प्रति मानवीय दृष्टिकोण को सक्षम करने के लिए मौजूदा राज्य कानूनों को खत्म करने के लिए एक केंद्रीय कानून की आवश्यकता पर भी ध्यान केंद्रित करता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





