भारत

मोदी सरकार ने बजट में बिहार को फिर ठगा: तेजस्वी यादव

jantaserishta.com
1 Feb 2023 3:30 PM IST
मोदी सरकार ने बजट में बिहार को फिर ठगा: तेजस्वी यादव
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लोकसभा में पेश आम बजट को बिहार को ठगने वाला बताया। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बजट से बिहार को कोई उम्मीद भी नहीं थी और बजट में कुछ मिला भी नहीं। तेजस्वी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 2014 में केंद्र की भाजपा सरकार ने कहा कि 2022 में किसानों की आय दुगुनी करेंगे। 2022 में सबको आवास देंगे। 2022 तक 80 करोड़ लोगों को नौकरी-रोजगार देंगे। अब 2023 भी आ गया लेकिन इनकी जुमलेबाजी की आदत नहीं गयी। भाजपा को 100 प्रतिशत सांसद देने वाले बिहार को भाजपाइयों ने बजट में फिर ठगा।
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी बेतहासा बढ़ गई है, लेकिन इसको रोकने के लिए बजट में कोई विजन नहीं दिखा है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नहीं बताया कि सरकार कैसे आम लोगों को इन समस्याओं से उबारने में मदद करेगी।
उन्होंने कहा कि बजट में अब लोगों की कोई दिलचस्पी नहीं रह गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story