भारत

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों पर मोदी सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, हिंदुओं-सिखों को लाएंगे भारत

jantaserishta.com
16 Aug 2021 4:08 PM IST
अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों पर मोदी सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, हिंदुओं-सिखों को लाएंगे भारत
x

अफगानिस्तान में तालिबान एक बार फिर से सत्ता में लौट आया है. तालिबान राज की शुरुआत होते ही कई जगह हिंसक घटनाएं सामने आई हैं. लोग देश छोड़कर दूसरी जगह जा रहे हैं, जिसकी वजह से काबुल एयरपोर्ट पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई. इस बीच, अफगानिस्तान में रह रहे कई हिंदू और सिखों को लेकर भी सरकार को चिंता होने लगी है. इस पर केंद्र सरकार की ओर से प्रतिक्रिया आई है.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि अफगान में रहने वाले हिंदू और सिखों को बाहर निकालने के लिए विदेश मंत्रालय और अन्य विभाग सभी जरूरी प्रबंध करेंगे. पुरी ने यह जवाब उस बात पर दिया, जिसमें उनसे अफगानिस्तान से सिखों और हिंदुओं को निकालने को लेकर सवाल पूछा गया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story