भारत
मोदी सरकार ने सीमावर्ती गांवों, पंचायतों और किसानों को अर्थतंत्र से जोड़ा: केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रूपाला
jantaserishta.com
6 Jun 2023 1:26 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रूपाला ने दावा किया है कि पिछले 9 सालों के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश के सीमावर्ती गांवों को, देश की पंचायतों को और देश के किसानों को अर्थतंत्र के साथ जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों को चेतन करने का जो प्रयास आज किया जा रहा है वो विकास की दृष्टि से तो अहम है ही, सुरक्षा की ²ष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए परशोत्तम रूपाला ने कहा कि मोदी सरकार ने 9 वर्षों में देश को बदल दिया है। किसान कल्याण सुनिश्चित करना और पशु स्वास्थ्य में सुधार करना सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को केंद्र सरकार से जोड़ने के कारण आज उन्हें विकास राशि बिना किसी झंझट के और पारदर्शी तरीके से मिल रही है। उन्होंने कहा कि कौन कल्पना कर सकता था कि प्रधानमंत्री एक बटन दबाएंगे और करोड़ों किसानों को आर्थिक लाभ मिल जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि आज जिस गति से इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने का काम हो रहा है, इसकी चर्चा पूरी दुनिया में है। पीएम मोदी ने भारत को लेकर दुनिया के नजरिए को पूरी तरह से बदल दिया है और देश की सरकार के प्रति आम आदमी का विश्वास बढ़ा है।
रूपाला ने मोदी सरकार को पशुओं के प्रति भी संवेदनशील बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मूक पशुओं के लिए मोबाइल वेटरेनरी यूनिट शुरू करने का फैसला किया। आजाद भारत में इतना संवेदनशील निर्णय केवल मोदी ही ले सकते थे। उन्होंने पूरे देश के लिए मोबाइल वेटरेनरी यूनिट और केंद्र सरकार के खर्चे से पूरे देश में पशुओं के टीकाकरण, इन दोनों ही निर्णयों को बहुत ही महत्वपूर्ण करार दिया।
Tagsमोदी सरकारगांवकिसानकेंद्रीय मंत्री परशोत्तम रूपालापरशोत्तम रूपालाModi governmentvillagesfarmersUnion Minister Parshottam RupalaParshottam Rupala
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





