भारत

CBSE में पदस्थ अफसरों के खिलाफ एक्शन लेने जा रही मोदी सरकार

Nilmani Pal
2 Jun 2026 7:31 AM IST
CBSE में पदस्थ अफसरों के खिलाफ एक्शन लेने जा रही मोदी सरकार
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर उठे विवाद के बाद बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। शिक्षा मंत्रालय ने OSM से जुड़े टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में सामने आई खामियों को लेकर आंतरिक स्तर पर जांच और सख्ती शुरू कर दी है।

मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सीबीएसई की ओर से अब तक दिए गए स्पष्टीकरण असंतोषजनक रहे हैं, जिसके बाद अब बोर्ड के भीतर कई स्तरों पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होने और उन पर गाज गिरने की पूरी संभावना है। यह पूरा विवाद सीबीएसई के 'ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM)' सिस्टम से जुड़ा हुआ है। शिक्षा मंत्रालय ने हैदराबाद की कंपनी 'कोएम्प्ट एडु टेक' को इस सिस्टम का ठेका दिए जाने को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इसके अलावा री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) पोर्टल में पाई गई सुरक्षा खामियों पर भी जवाब मांगा गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस विवाद ने तब तूल पकड़ा जब यह आरोप लगे कि कोएम्प्ट को सफल बोलीदाता बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया के कई राउंड्स में योग्यता और तकनीकी मानकों में मनमाने बदलाव किए गए। मंत्रालय का मानना है कि यह सिर्फ एक तकनीकी नाकामी नहीं है, बल्कि सिस्टम के भीतर की बड़ी चूक है।

CBSE ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में पहली बार OSM यानी ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम लागू किया था। इसके तहत उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करके डिजिटल माध्यम से जांचा गया। लेकिन सिस्टम लागू होने के बाद कई तरह की तकनीकी और प्रक्रियागत समस्याओं के आरोप सामने आए। जिसके बाद OSM सिस्टम को लेकर टेंडर प्रक्रिया, स्कैनिंग क्वालिटी और डिजिटल मूल्यांकन व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

Next Story