भारत

मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में की कटौती, बीजेपी आईटी सेल प्रमुख ने इस सीएम पर साधा निशाना

jantaserishta.com
4 Nov 2021 1:43 PM IST
मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में की कटौती, बीजेपी आईटी सेल प्रमुख ने इस सीएम पर साधा निशाना
x

Amit Malviya Attack on Mamata Banerjee: केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती किए जाने के बाद पूरे देश में तेल की कीमतों पर असर पड़ा है. वहीं केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद बीजेपी शासित 10 राज्यों ने भी तेल की कीमतों में अतिरिक्त कटौती की है. इसी को लेकर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है.

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "ईंधन की कीमतों के बारे में बोलने वाली ममता बनर्जी ने पिछले एक साल में पेट्रोल और डीजल दोनों पर राज्य के करों में तेजी से वृद्धि की थी, जबकि केंद्र ने नहीं किया था. अब जब केंद्र ने उत्पाद शुल्क में कटौती की है, तो क्या वह राज्य शुल्क कम कर देंगी और ये दीपावली पश्चिम बंगाल के लिए खुशियों वाली करेंगी?
आपको बताते चलें कि केंद्र सरकार द्वारा एक्साइड ड्यूटी में कटौती के बाद भारतीय जनता पार्टी शासित 10 राज्यों ने तेल की कीमतों में कटौती का बड़ा एलान किया है. ये बीजेपी शासित दस राज्य- असम, त्रिपुरा, मणिपुर, कर्नाटक, गोवा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा हैं. दिवाली की पूर्व संध्या पर केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में पहले ही ₹5 और ₹10 की कटौती कर चुकी है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story