भारत

मोदी सरकार ने खालिस्तानी संगठन 'सिख्स फॉर जस्टिस' से जुड़ी वेबसाइट और ऐप्स को किया ब्लॉक

jantaserishta.com
22 Feb 2022 12:24 PM IST
मोदी सरकार ने खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस से जुड़ी वेबसाइट और ऐप्स को किया ब्लॉक
x

DEMO PIC

नई दिल्ली: खालिस्तान का समर्थन करने वाले बैन आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (Sikhs For Justice) पर मोदी सरकार ने नकेल कसी है. सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने Sikhs For Justice से जुड़े ऐप्स, वेबसाइट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है. कहा गया है कि इन चैनल्स के जरिए विधानसभा चुनावों में माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई थी.

इससे पहले 18 फरवीर को 'सिख फॉर जस्टिस' के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) ने वीडियो जारी कर पंजाबी सिंह और एक्टर दीप सिद्धू की मौत को राजनीतिक हत्या बताया था. वीडियो में उसने आरोप लगाया था कि दीप सिद्धू की हत्या भारत सरकार ने कराई है. इसके बाद खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए थे. खालिस्तानी आतंवादी के फेसबुक वीडियो के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story