भारत

मोदी सरकार ने किया एलान: 15 बागी विधायकों को Y+ श्रेणी की सुरक्षा, जानें नाम

jantaserishta.com
26 Jun 2022 1:40 PM IST
मोदी सरकार ने किया एलान: 15 बागी विधायकों को Y+ श्रेणी की सुरक्षा, जानें नाम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC

मुंबई: महाराष्ट्र में जारी पॉलिटिकल फाइट के बीच केंद्र सरकार ने शिवसेना के 15 बागी विधायकों को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है. अब इन्हें CRPF की सिक्योरिटी मुहैया कराई गई है. गुवाहाटी में मौजूद शिवसेना के बागी विधायकों ने महाराष्ट्र में मौजूद अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी. बागी विधायकों का आरोप था कि उनके परिवार की सुरक्षा को वापस ले लिया गया है. उधर, बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने भी कहा था कि अगर बागी विधायकों के परिवार को कुछ होता है इसके लिए उद्धव और आदित्य ठाकरे जिम्मेदार होंगे.

बता दें कि उद्धव ठाकरे के समर्थकों ने शनिवार को कई बागी विधायकों के दफ्तरों पर तोड़फोड़ की थी. इसकी खबर के बाद गुवाहाटी में मौजूद शिवसेना के बागी विधायकों ने सुरक्षा को फिर से बहाल करने की मांग की थी. उधर, शिवसेना के राज्यसभा सासंद संजय राउत ने बागी विधायकों की सुरक्षा वापस लेने की खबरों से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा कि सभी की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है, किसी की भी सुरक्षा वापस नहीं ली गई है.
बागी विधायकों के दफ्तरों के बाहर शिवसैनिकों के हंगामे और तोड़फोड़ की घटना के बाद बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे के घर के बाहर भी पुलिस बल को तैनात किया गया है.
इन 15 बागी विधायकों को दी गई है वाई प्लस सुरक्षा
रमेश बोर्नारे
मंगेश कुडलकर
संजय शिरसात
लताबाई सोनवणे
प्रकाश सुर्वे
सदानंद सरनवंकर
योगेश दादा कदम
प्रताप सरनाइक
यामिनी जाधव
प्रदीप जायसवाल
संजय राठौड
दादाजी भुसे
दिलीप लांडे
बालाजी कल्याणर
संदीपन भुमरे
सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार की क्या होती है भूमिका
केंद्र सरकार केंद्रीय स्तर पर सुरक्षा संभालती है. प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जैसे सरकारी पदों पर तैनात बड़े अफसरों को केंद्र सरकार सुरक्षा मुहैया कराती है. इनके अलावा केंद्र सरकार उन लोगों को भी सुरक्षा प्रदान करवाती है, जिनकी जान को खतरा होता है. इसमें समाज में ऊंचा रुतबा रखने वाले लोग होते हैं. केंद्र सरकार ने सुरक्षा के लिए पांच कैटेगरी बना रखी है. इसमें X, Y, Y+, Z और Z+ शामिल है. खतरे के हिसाब से व्यक्ति को सुरक्षा मिलती है.
बता दें कि Y कैटेगरी में 11 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं. इसमें एक या दो कमांडो और दो पीएसओ भी शामिल होते हैं. वहीं, Y+ कैटेगरी में 11 सुरक्षाकर्मियों के अलावा एस्कॉर्ट वाहन भी रहता है. एक गार्ड कमांडर और चार गार्ड आवास पर भी तैनात होते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story