भारत

यूएई की मीडिया में भी छाए 'मोदी', सभी प्रमुख अखबारों में पीएम का दौरा सुर्खियों में

jantaserishta.com
14 Feb 2024 5:49 PM IST
यूएई की मीडिया में भी छाए मोदी, सभी प्रमुख अखबारों में पीएम का दौरा सुर्खियों में
x

यूएई की मीडिया में भी छाए 'मोदी', सभी प्रमुख अखबारों में पीएम का दौरा सुर्खियों में

देखें वीडियो.
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिनों के दौरे पर यूएई पहुंचे हैं। यहां उनका स्वागत भव्य तरीके से हुआ। उन्होंने यहां प्रवासी भारतीयों के साथ भी 'अहलान मोदी' कार्यक्रम के जरिए संवाद किया। इसके साथ ही पीएम मोदी के इस दौरे में यूएई के साथ कई समझौते भी हुए।
ऐसे में आपको बता दें कि भारतीय मीडिया में जहां पीएम मोदी का यह यूएई दौरा सुर्खियों में था, वहीं दुबई के मीडिया के लिए भी यह फ्रंट पेज की स्टोरी बनी रही। पीएम मोदी का यह सातवां यूएई दौरा है। साल 2014 में पहली बार देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद 2015 में वह यूएई के दौरे पर आए थे।
पीएम मोदी इस बार जब अबूधाबी पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए राष्ट्रपति शेख़ मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाह्यान खुद आए थे। इसके बाद प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम 'अहलान मोदी' में यूएई के राष्ट्रपति को पीएम मोदी ने कई बार 'भाई' कहकर संबोधित किया।
यह खबर यूएई के अखबारों की सुर्खियों में रहा। गल्फ़ न्यूज़ से लेकर द नेशनल न्यूज़ तक में पीएम मोदी का दौरा सुर्खियों में रहा है। खलीज टाइम्स ने पीएम के इस दौरे पर अखबार के फ्रंट पेज पर 'भाई, यह घर जैसा लगता है' शीर्षक से खबर लगाई है। वहीं, द नेशनल न्यूज में शीर्षक दिया गया है 'मोदी ने अबू धाबी भाषण में यूएई-भारत संबंधों का जश्न मनाया।'
गल्फ टूडे ने पीएम मोदी की इस यात्रा को शीर्षक दिया है 'मोहम्मद, मोदी का फोकस रणनीतिक, आर्थिक संबंधों पर'। इसके साथ ही खलीज टाइम्स सहित कई अन्य स्थानीय भाषाओं के अखबारों में भी पीएम मोदी की यह यात्रा फ्रंट पेज का हिस्सा रही है और उनकी खूब जमकर तारीफ हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story