भारत

पीएम मोदी दूसरी बार करेंगे अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित

jantaserishta.com
3 Jun 2023 9:38 AM IST
पीएम मोदी दूसरी बार करेंगे अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आगामी अमेरिकी यात्रा के दौरान दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने अमेरिकी कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए दिए गए निमंत्रण के पत्र को शेयर करते हुए इसे भारत के लिए एक दुर्लभ सम्मान करार दिया है। मालवीय ने ट्वीट कर कहा, यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।
अमेरिकी कांग्रेस ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 22 जून,2023 को कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया है। पत्र में भारत और अमेरिका के संबंधों का जिक्र करते हुए नरेंद्र मोदी द्वारा सात साल पहले अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि उस ऐतिहासिक संबोधन ने एक स्थायी प्रभाव छोड़ा और साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच दोस्ती को बहुत गहरा कर दिया । पत्र में यह आशा व्यक्त की गई है कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच अधिक से अधिक सहयोग का मार्ग प्रशस्त होगा और दोनों देश अपने लिए एवं दुनिया के लिए उज्‍जवल भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story