भारत

मोदी कैबिनेट फेरबदल: स्वास्थ्य, रेल, शिक्षा... जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय, यहां देखें पूरी लिस्ट

Kunti Dhruw
7 July 2021 6:56 PM GMT
मोदी कैबिनेट फेरबदल: स्वास्थ्य, रेल, शिक्षा... जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय, यहां देखें पूरी लिस्ट
x
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रीपरिषद में बुधवार को विस्तार और फेरबदल किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रीपरिषद में बुधवार को विस्तार और फेरबदल किया गया। इसमें 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है जबकि सात वर्तमान राज्यमंत्रियों को पदोन्नत कर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए सभी 43 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन सभी मंत्रियों के विभागों का बटवारा भी कर दिया गया है। किस मंत्री को कौन सा विभाग और पोर्टफोलियो मिला नीचे दी गई लिस्ट में आप देख सकते हैं

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद थे। प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार किया है।
कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बटवारा कुछ इस प्रकार है
नाम विभाग
राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री
अमित शाह- गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री
नितिन गडकरी -सड़क परिवहन और राजमार्ग
नरेंद्र सिंह तोमर -कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
एस जयशंकर -विदेश मंत्री
अर्जुन मुंडा - जनजातीय मामलों का मंत्रालय
स्‍मृति ईरानी - महिला एवं बाल विकास मंत्री, स्‍वच्‍छ भारत मिशन भी देखेंगी
पीयूष गोयल -कपड़ा मंत्रालय और उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय के अलावा वाणिज्य मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
प्रहलाद जोशी संसदीय मामलों के मंत्रालय, कोयला एवं खनन मंत्रालय
आरके सिंह - कानून मंत्री, उर्जा मंत्री का प्रभार
नारायण राणे - लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री
सर्बानंद सोनोवाल- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्रालय
मुख्तार अब्बास नकवी - अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
डॉ. वीरेंद्र कुमार -सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय
गिरिराज सिंह- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय
ज्योतिरादित्य सिंधिया- नागरिक उड्डयन मंत्रालय
रामचंद्र प्रसाद सिंह -इस्पात मंत्रालय
अश्विनी वैष्णव रेल, आईटी और संचार मंत्री
पशुपति कुमार पारस- खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
किरेन रिजिजू (प्रमोट) -कानून मंत्री
राज कुमार सिंह (प्रमोट) -उर्जा मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
हरदीप सिंह पुरी (प्रमोट)
-शहरी विकास आवास और पेट्रोलियम मंत्रालय
मनसुख मांडविया (प्रमोट)-
केंद्रीय स्वास्थ्य और रसायन और उर्वरक मंत्रालय
भूपेंद्र यादव -श्रम मंत्रालय
महेंद्र नाथ पांडे -भारी उद्योग मंत्रालय
पुरुषोत्तम रूपाला (प्रमोट) -मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
जी किशन रेड्डी (प्रमोट) -संस्कृति, पर्यटन और मिनिस्ट्री फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ नार्थ ईस्टर्न रीजन मंत्रालय
अनुराग सिंह ठाकुर (प्रमोट)- सूचना और प्रसारण मंत्रालय, खेल एवं युवा मंत्रालय
राज्य मंत्रियों में किसको क्या मिला, देखें
राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार),
योजना मंत्रालय और कारपोरेट कार्य मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार
जितेंद्र सिंह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमन्त्री कार्यालय, कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा मंत्रालय, अंतरिक्ष विभाग
श्रीपद नाईक -बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय
प्रहलाद सिंह पटेल -जल शक्ति और खाद्य प्रसंकरण
अश्विनी कुमार चौबे -उपभोक्ता मामले विभाग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
अर्जुन राम -मेघवाल संसदीय मामलों, संस्कृत मंत्रालय
जनरल (रि.) वीके सिंह सड़क परिवहन और राजमार्ग मन्त्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय
कृष्णा पाल -उर्जा और भारी उद्योग मंत्रालय
दानवे रावसाहेब दादाराव रेलवे, कोयला एवं खनन मंत्रालय
रामदास अठावले सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय
साध्वी निरंजन- ज्योति उपभोक्ता मामले विभाग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, ग्रामीण विकास मंत्रालय
संजीव कुमार -बाल्यान मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
नित्यानंद राय- गृह मंत्रालय
पंकज चौधरी- वित्त मंत्रालय
अनुप्रिया पटेल -वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
एस पी एस बघेल -विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
राजीव चंद्रशेखर- कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
शोभा करंदलाजे -कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
भानुप्रताप सिंह वर्मा -सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय
दर्शन विक्रम जरदोश रेलवे, कपड़ा मंत्रालय
वी मुरलीधरन- विदेश राज्य मंत्री, संसदीय कार्य मंत्रालय
मीनाक्षी लेखी -संस्कृत मंत्रालय
सोम प्रकाश-वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
रेणुका सिंह सारुता आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री
रामेश्वर तेली पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और श्रम व रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री
कैलाश चौधरी कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री
ए नारायणस्वामी -सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण
अन्नपूर्णा देवी- शिक्षा मंत्रालय
कौशल किशोर -आवास और शहरी विकास मंत्रालय
अजय भट्ट -रक्षा राज्य मंत्री और पर्यटन राज्य मंत्री
बी एल वर्मा -पूर्वोत्तर विकास और सहकारिता मंत्रालय
अजय कुमार -गृह राज्य मंत्री
चौहान देवुसिंह -संचार मंत्रालय में राज्यमंत्री
भगवंत खुबा- उर्जा मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
कपिल मोरेश्वर पाटिल- पंचायती राज्य मंत्रालय
प्रतिमा भौमिक- सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय
सुभाष- सरकार शिक्षा राज्य मंत्री
भागवत कृष्णराव -कराड वित्त राज्य मंत्री
राजकुमार रंजन सिंह- विदेश राज्य मंत्री
भारती पवार -स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय
बिश्वेश्वर टुडू जनजातीय मामलों का मंत्रालय, जल शक्ति
शांतनु ठाकुर -मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज
एल मुरुगन- पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन विभाग और आईबी मंत्रालय
मुंजापारा महेंद्रभाई- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और आयुष
जॉन बार्ला -अल्प संख्यक मंत्रालय
निसिथ प्रमाणिक गृह मंत्रालय, खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय
कैबिनेट में शामिल हुए ये नेता
कैबिनेट मंत्री के रूप में महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र कुमार, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य राम चंद्र प्रसाद सिंह, ओड़िशा से भाजपा के राज्यसभा सदस्य अश्विनी वैष्णव और लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने शपथ ली।
कई मंत्रियों को मिला प्रमोशन
इनके अलावा किरेन रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख भाई मांडविया ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इन चारों नेताओं को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। रिजिजू इससे पहले युवक कार्यक्रम और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे और सिंह पहले विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे जबकि पुरी आवासन तथा शहरी विकास और नागर विमानन मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। मांडविया के पास बंदरगाह, पोत और जलमार्ग परिवहन मंत्रालय के राज्य मंत्री का (स्वतंत्र प्रभार) था। भाजपा महासचिव व राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य भूपेंद्र यादव ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जिन राज्यमंत्रियों को पदोन्नत कर सीधे कैबिनेट मंत्री बनाया गया उनमें पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी और अनुराग सिंह ठाकुर शामिल हैं। रूपाला इससे पहले कृषि राज्यमंत्री थे जबकि रेड्डी गृह राज्यमंत्री और ठाकुर वित्त राज्यमंत्री थे
12 मंत्रियों का इस्तीफा
इससे पहले रमेश पोखरियाल निशंक, डॉ. हर्षवर्द्धन, सदानंद गौड़ा, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, संतोष कुमार गंगवार सहित 12 मंत्रियों ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। इनके अलावा थावरचंद गहलोत, बाबुल सुप्रियो, संजय धोत्रे, रतनलाल कटारिया, प्रतापचंद सारंगी और देवश्री चौधरी ने भी अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन सभी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
Next Story