भारत

बक्सर में मोदी ने विशाल जनसभा को किया संबोधित

Shantanu Roy
25 May 2024 11:17 AM GMT
बक्सर में मोदी ने विशाल जनसभा को किया संबोधित
x
देखें VIDEO...
बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बक्सर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया है।
उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार नीरज शेखर के समर्थन में जनसभा की। कहा- पूरा चुनाव रामभक्त और रामद्रोहियों के बीच जाकर सिमट गया है। रामद्रोही रामभक्तों पर गोली चलाते हैं। जिन्हें गरीब का कल्याण नहीं करना, ऐसे लोग रामद्रोही हो गए हैं। ये लोग चुनावी समर में कांग्रेस के नेतृत्व में खड़े हैं।
योगी ने कहा- कांग्रेस और सपा के लोग आपको सुरक्षा नहीं दे सकते। ये भ्रष्टाचारियों के साथ हैं। हर बड़ा माफिया इनका सरपरस्त होता था, तो हम क्यों इन्हें सर पर लेकर बोझा बनाते हैं। अगर कांग्रेस सत्ता में आ गई तो आप के हिस्से का आरक्षण मुसलमानों को देने का काम करेगी। कांग्रेस आते ही गोकशी करने वालों का सपोर्ट करेगी। अगर ऐसा हुआ तो आप भी पाप के भागीदार होंगे। ऐसे लोग सत्ता में आते ही रामद्रोहियों को साथ लेकर चलेंगे। लेकिन, अगर आप ने बीजेपी को वोट दिया, सरकार बनी तो आपको सुरक्षा और सम्मान देगी।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने देवरिया से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा- भाजपा का डबल इंजन टकरा रहा है। इससे जनता को नुकसान हो रहा है। सरकार खाली पदों पर भर्ती नहीं कर रही है, ताकि आरक्षण न देना पड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले 400 पार का नारा दे रहे हैं। कह रहे अबकी बार 400 पार। आप बताओ 543 में से 400 निकाल दो कितनी सीटें बचती हैं। 143... इतनी ही सीट आ रही है। 140 करोड़ की जनता 140 सीट के लिए भी तरसा देगी। यहां डबल इंजन की सरकार देवरिया आते आते हांफ जा रही है।
मुख्यमंत्री जी के बगल का जिला है। जो विकास होना चाहिए वह नहीं हुआ। इन लोगों ने किसानों की आमदनी दुगुनी करने का वादा किया था। इन लोगों ने 10 साल के कार्यकाल में खाद के बोरे से पहले 5 किलो खाद चुराई फिर 5 किलो खाद चुराई। यह चोरी इन्होंने कहां से सीखी। इन लोगों ने यह चोरी पारले जी से सीखी। पैकेट छोटा हुआ अब पांच बिस्किट आते हैं, आने वाले समय में सिर्फ एक बिस्किट आएगा। भाजपा ने किसानों से नैनों यूरिया खरीदवाई। पैदावार नहीं बढ़ी। उद्योगपति भारत छोड़कर भग गए। ये नैनो वाले भी भाग जाएंगे।
Next Story