भारत

BIG BREAKING: मोदी अडानी भाई भाई...सांसद प्रियंका गांधी के बैग पर लिखा दिखा, VIDEO

jantaserishta.com
10 Dec 2024 11:23 AM IST
BIG BREAKING: मोदी अडानी भाई भाई...सांसद प्रियंका गांधी के बैग पर लिखा दिखा, VIDEO
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र में गौतम अडानी को लेकर विपक्ष का हंगामा थमता नहीं दिख रहा है. इसी बीच, मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 'मोदी अडानी भाई-भाई' लिखा बैग लेकर संसद पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है. हम डिबेट में भाग नहीं ले पा रहे हैं.

प्रियंका गांधी के इस बैग को दिखाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ये काफी क्यूट है. बैग में एक तरफ मोदी तो दूसरी ओर अडानी की तस्वीर है. लिखा है- मोदी अडानी भाई भाई...
इससे पहले सोमवार को भी विपक्ष ने अडानी मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा था. राहुल गांधी रिपोर्टर के रोल में दिखे थे विपक्ष के दो सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी का मुखौटा लगाया और राहुल से बातचीत की थी. राहुल ने मोदी-अडानी के संबंध, अमित शाह की भूमिका और संसद न चलने पर सवाल किए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story