भारत

यूपी के मदरसों में दी जाएगी आधुनिक शिक्षा

jantaserishta.com
3 Jan 2023 9:01 AM IST
यूपी के मदरसों में दी जाएगी आधुनिक शिक्षा
x

फाइल फोटो

लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड ने धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा देने की तैयारी शुरू कर दी है। मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा, मदरसा के बच्चे इस साल एनसीईआरटी (नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) के पाठ्यक्रम का भी अध्ययन करेंगे। धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जाएगी। नए शैक्षणिक वर्ष में राजकीय मदरसों का फोकस 'आधुनिक' शिक्षा पर ज्यादा रहेगा।
इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा, 'अब मदरसे के बच्चे कंप्यूटर, गणित, विज्ञान की पढ़ाई कर सकेंगे।'
मदरसों के लिए नया सिलेबस मार्च में जारी किया जाएगा।
उन्होंने कहा, केजी, एलकेजी और यूकेजी जैसी प्री-प्राइमरी कक्षाएं मार्च से शुरू होंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story