भारत

तमिलनाडु के सात जिलों में मध्यम बारिश की संभावना

jantaserishta.com
8 Jan 2023 11:13 AM IST
तमिलनाडु के सात जिलों में मध्यम बारिश की संभावना
x
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के सात जिलों में रविवार को मध्यम बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि, राज्य के चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, कुड्डालोर, माइलादुथुराई और नागापट्टिनम जिलों में रविवार को मध्यम बारिश होगी।
आरएमसी ने यह भी कहा है कि, अगले दो दिनों तक चेन्नई और राज्य के अन्य तटीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
तमिलनाडु में अक्टूबर और नवंबर 2022 में भारी बारिश हुई, लेकिन दिसंबर में बारिश में कमी आई। इसके बाद राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
राज्य के सात जिलों में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story