भारत

मॉडल का रेप, फाइव स्टार होटल में हुई गलत हरकत, पढ़े कैसे हुई पूरी घटना

jantaserishta.com
25 Feb 2021 3:01 PM IST
मॉडल का रेप, फाइव स्टार होटल में हुई गलत हरकत, पढ़े कैसे हुई पूरी घटना
x
DEMO PIC
लड़की की शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई.

राजधानी दिल्ली में एक मॉडल युवती के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. लड़की ने थाने जाकर मामले की शिकायत दी. जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में 22 साल की एक लड़की ने रेप की शिकायत दी है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है. लड़की मॉडलिंग करती है. पुलिस को दी गई तहरीर में लड़की ने बताया कि मुम्बई से उसका एक पुराना जानकार दिल्ली आया था.
यहां आने के बाद उसने लड़की को मिलने के लिए खान मार्किट बुलाया. लड़की का आरोप है कि वो उसे वहां से एक फाइव स्टार होटल में ले गया और वहां पर उसने लड़की के साथ गलत हरकत की. इतना ही नहीं उस आरोपी ने पीड़ित लड़की को धमकाया भी था.
इस घटना के बाद वो लड़की सीधे पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई. जानकारी के मुताबिक लड़का अपने पिता और दूसरे रिश्तेदार के साथ दिल्ली आया था और यहां वो सबके साथ रुका था. लेकिन बाद में उसने अलग से होटल में एक कमरा बुक किया और लड़की को उस कमरे में ले गया.
शिकायत के अनुसार लड़की ने बताया कि 30 जनवरी को आरोपी ने उसे मैसेज किया था और कहा था कि वो एक शादी में दिल्ली आएगा, तब वो उसे मिलेगा. फिर 20 फरवरी की सुबह 5 बजे आरोपी ने मैसेज किया और मिलने के लिए उसे अपने दोस्त के घर बुलाया लेकिन लड़की ने मना कर दिया.
फिर दोनों खान मार्किट में मिले. वहां दोनों साथ नाश्ता किया. इसके बाद आरोपी लड़की को होटल ले गया था. इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि लड़की की शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई और अब इस मामले की जांच की जा रही है.
पीड़िता के वकील ने बताया कि 22 साल की पीड़िता ने साउथ मुम्बई के लड़के पर रेप का आरोप लगाया है. पुलिस आरोपी लड़के को ढूंढ रही है. लड़की का मेडिकल हुआ है. और पुलिस ने उसका स्टेटमेंट भी दर्ज कर लिया है. वकील के मुताबिक आरोपी लड़के की फैमिली बड़ी है. इन दोनों की पहले जान पहचान थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story