भारत
मॉडल खुशबू अहिरवार की संदिग्ध मौत, बॉयफ्रेंड कासिम अहमद गिरफ्तार
Shantanu Roy
12 Nov 2025 10:12 PM IST

x
जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Bhopal. भोपाल। भोपाल में मॉडल खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के तीन दिन बाद छोला मंदिर थाना पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड कासिम अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। कासिम पुलिस को लगातार गुमराह करने की कोशिश कर रहा था और खुद को बेगुनाह बता रहा था। उसने पुलिस को बताया कि उसके और खुशबू के बीच किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई और वह खुशबू से शादी करने की योजना बना रहा था। कासिम ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि उसने खुशबू को उज्जैन में रहने वाले उसके परिवार से मिलाने के लिए ले गया था। उज्जैन जाने से पहले उसने खुशबू की मां को कॉल कर अपनी योजना और दोनों के रिलेशन की जानकारी दी थी। इस बीच, छोला मंदिर थाना प्रभारी सरस्वती चौधरी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का प्रयास है कि आरोपी को जल्द से जल्द जेल भेजा जाए।
कासिम ने यह भी कहा कि खुशबू के गर्भ में पल रहा बच्चा उसका ही था। दोनों की पहचान और मुलाकात लगभग दो साल पहले एक लाउंज में हुई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई और 16 महीने पहले उन्होंने एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया। इसके बाद वे लिव-इन में रहने लगे। खुशबू की संदिग्ध मौत की जानकारी मिलते ही खजूरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। जांच अभी भी जारी है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में कासिम के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट, मारपीट और मध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत FIR दर्ज की। बुधवार को आरोपी की औपचारिक गिरफ्तारी की गई। हालांकि तीनों ही धाराएं जमानती हैं। खुशबू की मां लक्ष्मी अहिरवार का बयान अभी दर्ज नहीं किया जा सका है। पुलिस जल्द ही उन्हें नोटिस जारी कर बयान दर्ज करेगी। परिवार शोकाकुल होने के कारण बयान अभी दर्ज नहीं कर पाए हैं।
मंडीबामोरा की छोटी जगह से निकलकर भोपाल में मॉडलिंग शुरू करने वाली खुशबू ने अपनी मेहनत और लगन से कामयाब मॉडल बनने का रास्ता चुना था। उसकी मां ने बताया कि दीपावली के समय बेटी घर आई थी और उसने कहा था कि वह एक दिन बड़ी मॉडल बनेगी और नाम कमाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कासिम के कारण खुशबू की जान चली गई। उन्होंने मांग की कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। खुशबू ने इसी साल जनवरी में एक प्रसिद्ध रियलिटी शो के लिए भी ऑडिशन फॉर्म भरा था। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात कासिम ने खुशबू को भैंसाखेड़ी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बाद में भाग गया। अस्पताल को इसकी जानकारी देने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया और जांच शुरू की।
परिजन ने कासिम पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद खजूरी सड़क थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि बीए फर्स्ट ईयर के बाद खुशबू ने पढ़ाई छोड़ दी थी और पिछले तीन साल से भोपाल में रह रही थी। वह कई लोकल ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी थी और पार्ट टाइम जॉब कर अपना खर्च चला रही थी। पुलिस का कहना है कि जांच में हर पहलू को गंभीरता से देखा जा रहा है। आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियों, अस्पताल में भर्ती कराने के समय और घटनाक्रम के हर बिंदु पर विस्तार से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही परिवार के बयानों के साथ-साथ सभी तकनीकी साक्ष्यों को जुटाकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया है। युवाओं और खासकर महिलाओं के लिए यह घटना चेतावनी के रूप में सामने आई है कि व्यक्तिगत संबंधों में सावधानी और कानूनी सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस ने सभी से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध स्थिति या खतरे की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Tagsभोपालखुशबू अहिरवारखुशी वर्मासंदिग्ध मौतकासिम अहमदबॉयफ्रेंड गिरफ्तारीछोला मंदिर थानाएट्रोसिटी एक्टमारपीटमध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियममर्गपुलिस पूछताछमॉडलिंगलिव-इन रिलेशनअस्पताल भर्तीपरिवार शोकाकुलमहिला सुरक्षासोशल मीडियान्यायालय पेशीअपराध जांचलोकल ब्रांड्सरियलिटी शो ऑडिशनPart-time जॉबBhopalKhushboo AhirwarKhushi Vermasuspicious deathQasim Ahmedboyfriend arrestedChola Mandir police stationAtrocity ActassaultMadhya Pradesh Freedom of Religion Actdeathpolice interrogationmodelinglive-in relationshiphospitalizationfamily mourningwomen safetysocial mediacourt appearancecrime investigationlocal brandsreality show auditionpart-time job
Next Story





