भारत

मॉडल ने मौत को लगाया गले, 14वीं मंज‍िल से कूदकर दी जान, सामने आया ये कारण

jantaserishta.com
29 Jun 2021 12:10 PM IST
मॉडल ने मौत को लगाया गले, 14वीं मंज‍िल से कूदकर दी जान, सामने आया ये कारण
x

मुंबई में मॉडल‍िंग की दुन‍िया में व्यस्त एक मॉडल के जीवन में तब भूचाल आ गया जब दो बार लॉकडाउन लग गया. इस वजह से कर‍ियर को लेकर वह इतनी परेशान हो गई क‍ि उसने 14वीं मंज‍िल से कूदकर अपनी जान दे दी. ड‍िप्रेशन को दर्शाने वाली यह घटना यूपी के गौतमबुद्ध नगर ज‍िले की है.

दिल्ली के मयूर विहार निवासी प्रिया उर्फ भावना, पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी में अपनी बड़ी बहन प्रियंका के पास कुछ दिनों से रह रही थी. कोरोना काल से पहले वह मुंबई में मॉडलिंग करती थी.
दो बार लॉकडाउन होने की वजह से इस समय वह अपने करियर को लेकर परेशान थी. पिछले कुछ दिनों से वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अपनी बहन के घर में रह रही थी.
सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे प्रिया ने सोसायटी की 14वीं मंज़िल पर स्थित अपनी बहन के फ्लैट D-1403 की बालकनी से अचानक छलांग लगा दी. गार्ड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को नजदीक के अस्पताल में ले गई जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतका ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है. घटना की जांच की जा रही है. फिलहाल परिजनों ने मॉडलिंग के करियर में लॉकडाउन के बाद सफलता ना मिलने पर मृतका के ड‍िप्रेशन में होने की जानकारी दी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story