भारत

मॉडल की बेरहमी से हत्या, जिम ट्रेनर ने चाकू मारा

Subhi
27 Aug 2026 6:49 AM IST
मॉडल की बेरहमी से हत्या, जिम ट्रेनर ने चाकू मारा
x
मारा चाकू

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. घर में अकेली मौजूद एक युवती पर अज्ञात हमलावर ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी.घायल युवती को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक, घटना के समय युवती घर पर बिल्कुल अकेली थी. इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी घर के भीतर दाखिल हुआ और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए.

शुरुआती जांच में इस वारदात में एक जिम ट्रेनर का नाम सामने आ रहा है. सूत्रों ने बताया कि आरोपी महिला को कुछ समय से जानता था. उसने उस पर हमला किया और मौके से भाग गया.मृतक लड़की का नाम मुस्कान बताया जा रहा है. वो स्टूडेंट भी थी और पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी. परिवार के करीबियों के मुताबिक इमरान नाम के लड़के ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. मुस्कान के भाई आकाश ने पुलिस और परिवार के लोगों को बताया कि इमरान ने मुस्कान को चाकू मारा.अमन ने आगे बताया कि मुस्कान तीन बहनों में सबसे छोटी थी और शादीशुदा नहीं थी. उन्होंने कहा, 'इमरान नाम का एक लड़का था, बहुत टाइम से उसके पीछे पड़ा था, मुझे उनकी बहन के जरिए पता चला था. वो उसे परेशान करता था और पहले भी ऐसा कर चुका है. अब ऐसा हुआ तो सीधे उसी पर शक हुआ.

Next Story