
New Delhi नई दिल्ली: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) के सुचारु संचालन के लिए शनिवार को देशभर के सभी परीक्षा केंद्रों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। परीक्षा 4 मई को 5,453 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 22.7 लाख से अधिक उम्मीदवार हिस्सा लेंगे।
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, परीक्षा के दिन तीन स्तरों पर निगरानी की जाएगी, जिला, राज्य और केंद्र स्तर पर। अधिकांश परीक्षा केंद्र सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में बनाए गए हैं।मॉक ड्रिल में यह सुनिश्चित किया गया कि मोबाइल सिग्नल जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन, और तलाशी प्रक्रिया के लिए पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध हो।
इस बार सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अनुचित तरीकों में लिप्त पाए गए उम्मीदवारों पर तीन साल तक की परीक्षा से रोक और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।





