भारत
भूकंप आपदा को लेकर नोएडा में हुई मॉक ड्रिल, लोगों को किया गया जागरूक
jantaserishta.com
24 March 2023 3:02 PM IST

x
DEMO PIC
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| गौतम बुद्ध नगर भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील सिस्मिक जोन चार में शामिल है। तीन दिन पहले ही यहां भूकंप आया था है। भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए तीन स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में पुलिस जिला प्रशासन की टीम के साथ एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, स्वास्थ्य विभाग और फायर डिपार्टमेंट की टीमों ने हिस्सा लिया। इस मॉक ड्रिल एक्सरसाइज में बडी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।
सुबह 9 बजे का समय ग्रेटर नोएडा के एलजी कम्पनी में भूकंप आने की सूचना पर बजने वाले सायरन की गूंज होने लगी। इससे भगदड़ मच गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल, एंबुलेंस, फायर बिग्रेड और रेडक्रास सोसायटी के सदस्य भी पहुंच गए।
नजारा ऐसा था जैसे भूकंप आया हो और कई लोग घायल हुए हों। लेकिन सच में ऐसा नहीं हुआ था। ये तो बस एक कवायद थी कि भूकंप आपदा को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियों को परखने की। भूकंप से बचने के अभ्यास के साथ ही मॉक ड्रिल कराई जा रही है और ये भी पता लगाने की कि सरकारी तंत्र के प्रशिक्षण में कहां-कहां कमियां हैं।
नोडल ऑफिसर आपदा प्रबंधन सदर एसडीएम अंकित कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन की तरफ से बड़े स्तर की भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिये तीन जगहों -- जिम्स, एलजी कंपनी और एडब्ल्यूएचओ टाउनशिप में मॉक ड्रिल किया गया।
उन्होंने बताया कि कोई आपदा आ जाए तो उसे किस तरह से निपटा जाए इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। इस तरह की मॉक ड्रिल का आयोजन का उद्देश्य केवल जनता को जागरूक करना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





