भारत

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा से पहले की गई मॉक ड्रिल, सीएम भी हुए शामिल

jantaserishta.com
20 April 2023 1:55 PM IST
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा से पहले की गई मॉक ड्रिल, सीएम भी हुए शामिल
x

फाइल फोटो

देहरादून (आईएएनएस)| चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। यात्रा के दौरान सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करेंगे। इसे देखने के लिए गुरुवार को उत्तराखंड में मॉक ड्रिल की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में यह मॉक ड्रिल की गई। उत्तरकाशी के बड़कोट में बादल फटने तो वहीं हरिद्वार में गंगा में बाढ़ आने से 12 श्रद्धालु के लापता होने की स्थिति का मॉक ड्रिल किया गया। वहीं दूसरी तरफ सीएम धामी हालात का जायजा लेने कंट्रोल रूम पहुंचे। आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम को फोन पर महाराणा प्रताप स्टेडियम के समीप ओआईसिस स्कूल के पास नदी में बाढ़ आने से तटीय क्षेत्र में स्कूली बच्चो के फंसे होने की सूचना मिली, इसका भी मॉक ड्रिल किया गया।
जिलाधिकारी देहरादून डॉ सोनिका ने आईआरएस को सक्रिय करते हुए सभी अधिकारियों को तत्काल अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आपदा के दौरान सभी विभाग तालमेल के साथ कार्य करें, इसी उद्देश्य से मॉक ड्रिल की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story