भारत

मोबाइल की फटी बैटरी, मासूम ने तोड़ा दम

jantaserishta.com
13 Sept 2022 11:06 AM IST
मोबाइल की फटी बैटरी, मासूम ने तोड़ा दम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

दर्दनाक हादसा हो गया है।
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। फरीदपुर के पचौमी गांव में चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैट्री फटने से लगी आग में 8 माह की बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आननफानन में बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
फरीदपुर के पचौमी गांव में रहने वाले सुनील कुमार के घर सौर ऊर्जा प्लांट लगा है। चार्जिग के दौरान उन्होंने बेड पर मोबाइल रख दिया था। उसी बेड पर उनकी आठ माह की बेटी रोली सो रही थी।
परिजनों के मुताबिक, अचानक मोबाइल की बैट्री ब्लास्ट हो गई। इससे पहले कि परिजनों को पता चलता, आग बेड पर फैल गई और सो रही रोली उसकी चपेट में आ गई। घरवाले दौड़े आए और किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक रोली गंभीर रूप से झुलस गई थी। घरवाले तत्काल उसे लेकर पास के अस्पताल गए और वहां से जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। डॉक्टर ने बच्ची का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बर्न वार्ड में भर्ती किया। डॉक्टर ने बताया बच्ची करीब 30 फीसदी झुलस गई थी। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story