
x
किराए पर रहकर वारदातों को अंजाम दे रहे
Noida नोएडा। नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चुराने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया और दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 2 आरआरयू (एरिक्सन कंपनी), चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार और 2 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।
यह गिरफ्तारी शनिवार को सेक्टर-88 में एसएमएसी कंपनी के पास मंडी सर्विस रोड से की गई। पुलिस के मुताबिक, यह गैंग पूरी योजना के साथ वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार अभियुक्तों में कृष्णा गुप्ता, निवासी दुमरी, बलिया (उम्र 21 वर्ष, शिक्षा 9वीं) और शिवम कुमार, निवासी मुंगेर, बिहार (उम्र 25 वर्ष, शिक्षा 8वीं) शामिल हैं, जो नोएडा में किराए पर रहकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
दोनों आरोपी बेहद शातिर तरीके से पहले एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल टावरों की रेकी करते थे, खासकर उन टावरों की जहां सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं होते। इसके बाद रात में टावरों पर चढ़कर आरआरयू और अन्य महंगे उपकरण उतार लेते और उनको मौके पर साथ ले आए औजारों की मदद से अलग कर लेते थे। चोरी किए गए उपकरणों को ये आरोपी सस्ते दामों पर कबाड़ियों को बेचकर पैसा कमाते थे।
पुलिस जांच में पता चला कि यह आरोपी पकड़ में न आने के लिए बार-बार ठिकाना बदलते रहते थे और लोकेशन छुपाने के लिए केवल व्हाट्सऐप कॉल का इस्तेमाल करते थे, ताकि उनकी कॉल्स ट्रेस न हो सकें। यह सभी आरोपी अलग-अलग राज्यों से आकर नोएडा-एनसीआर में चोरी की घटनाएं अंजाम देते थे और लगातार टावरों को निशाना बना रहे थे।
पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि क्या गिरोह के और सदस्य भी इलाके में सक्रिय हैं और चोरी किए गए उपकरणों की बिक्री का नेटवर्क कितना बड़ा है। फेस-2 पुलिस का कहना है कि मोबाइल टावरों की चोरी जैसी घटनाएं नेटवर्क प्रभावित कर जनता को परेशानी में डालती हैं। ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsनोएडा पुलिसमोबाइल टावर चोरीफेस-2 थानाआरआरयू चोरीएरिक्सन उपकरणएनसीआर अपराधकबाड़ी नेटवर्कशातिर चोर गिरफ्तारतकनीकी अपराधपुलिस कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





