भारत
पुलिस मुठभेड़ में मोबाइल स्नेचर गिरफ्तार, 5 मोबाइल बरामद
jantaserishta.com
22 Jan 2025 10:45 AM IST

x
पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की.
नोएडा: नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस और मोबाइल स्नैचर के बीच मुठभेड़ हो गई है, जिसमें बदमाश पुलिस की गोली से घायल होने के बाद गिरफ्तार हो गया है। उसके पास से लूट के 5 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी की सुबह थाना फेस-2 पुलिस द्वारा सुपरटेक तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। लेकिन वह नहीं रुका और तेजी से एटीएस सोसायटी की तरफ भागने लगा।
पुलिस टीम ने बाइक सवार व्यक्ति का पीछा किया तो बाइक सवार हाईवे की तरफ भागने लगा। अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख बदमाश ने एक्सप्रेसवे से जेपी फ्लाईओवर पर चढ़ने वाले कट के पास बाइक को वहीं गिराकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगा।
पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण वह घायल हो गया, जिसकी पहचान फैजान (23), निवासी थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया है कि घायल बदमाश के कब्जे से स्नैचिंग के 5 स्मार्ट फोन, 1 देशी तमंचा .315 बोर, नाल में फंसा 1 खोखा कारतूस .315 बोर, 1 जिंदा कारतूस .315 बोर और 1 बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फैजान शातिर किस्म का मोबाइल स्नैचर और चोर है, इसके खिलाफ एनसीआर क्षेत्र में कई मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





