भारत

सुखना झील पर लड़की से मारपीट कर छीना मोबाइल, 3 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
15 March 2023 6:54 PM GMT
सुखना झील पर लड़की से मारपीट कर छीना मोबाइल, 3 आरोपी गिरफ्तार
x
चंडीगढ़। सुखना झील पर कुत्ते को घुमा रही लड़की से बीट बॉक्स के पास छेड़छाड़, मारपीट और मोबाइल फोन छीनने वाली फरार महिला के 3 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खुड्डा अलीशेर निवासी लखन, वसीम खान और संतोश के रुए में हुई है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने लड़की की शिकायत पर उक्त नौजवानों और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर फरार महिला की तलाश कर ही है। सेक्टर-5 निवासी वंदना ने बताया कि वह एक कोठी में काम करती है। रविवार को कुत्ते को धुमाने के लिए वह सुखना लेक पर गई थी। जब वह पुलिस बीट बॉक्स के पास पहुंची तो एक लड़की गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर उसने अपनी मौसी को बुला लिया, जिसके बाद वहां लखन और वसीम खान नाम के व्यक्ति भी आ गए और वह उससे छेड़छाड़ करने लगे। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। वंदना ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल से 3 आरोपी लखन, वसीम खान और संतोश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपिों से वंदना का फोन बरामद कर लिया है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story