भारत
मोबाइल शॉप संचालक की गोली मारकर हत्या, सिर और कंधे में गोलियां मारी गईं
jantaserishta.com
24 May 2023 8:40 AM IST

x
फैली सनसनी.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के मुरादनगर में मंगलवार को मोबाइल शॉप संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। व्यापारी मुकेश गोयल मोबाइल शॉप में बैठे थे। उन्हें पिस्टल से सिर और कंधे में 2 गोलियां मारी गईं और तीसरी मिस हो गई। ये पूरी वारदात पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई। हत्या के बाद बदमाश सड़क पर खुलेआम 2 राउंड फायरिंग करते हुए भाग निकले। वारदात से इलाके के व्यापारियों में आक्रोश है। जानकारी मिलते ही डीसीपी रवि कुमार, एसीपी निमिष पाटिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर छानबीन की है। वारदात के खुलासे में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। मुरादनगर कस्बे की न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी मुकेश गोयल (43 साल) की रेलवे रोड पुलिस चौकी के ठीक सामने मोबाइल शॉप है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वह दुकान में बैठे हुए थे। उसी वक्त बुलेट पर सवार दो नकाबपोश बदमाश दुकान में घुस आए। अचानक उन्होंने पिस्टल से गोली चला दी। दुकान से बाहर निकले और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
कस्बा मुरादनगर में रेलवे रोड पुलिस चौकी के सामने ही ये टेलीकॉम शॉप है, जहां पर हत्याकांड की वारदात हुई।
ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के व्यापारी इकट्ठा हो गए। घायल व्यापारी को तुरंत गाजियाबाद के नेहरूनगर स्थित यशोदा हॉस्पिटल ले जाया गया।
मुकेश गोयल तीन भाई थे। इसमें एक भाई की मृत्यु कोरोना महामारी के दौरान हो गई थी। अब मुकेश की हत्या हो गई। मुकेश के दो बच्चे हैं। मोबाइल शॉप के बराबर में ही उनकी कन्फेक्शनरी शॉप भी थी। माना जा रहा है कि हमलावर पहले से घात लगाए हुए थे। क्योंकि दुकान खुलने के करीब 20 मिनट बाद गोली मार दी गई।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसव्यापारी का मर्डरव्यापारीGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceTrader's MurderTrader
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





