भारत

मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, ये बात पता चली!

jantaserishta.com
26 Nov 2025 12:03 PM IST
मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, ये बात पता चली!
x
वीडियो सामने आया.

कोटा: कोटा में मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार पर एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. बकाया रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने अचानक दुकानदार पर कई वार किए. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसमें युवक लगातार चाकू चलाता हुआ दिखाई दे रहा है. आसपास के लोग शोर सुनकर पहुंचे तो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया. जिसके बाद लोगों ने घायल दुकानदार ओमप्रकाश को तुरंत एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया.

दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दादाबाड़ी थाने के ड्यूटी ऑफिसर शंभू दयाल के अनुसार घायल की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है. पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.
अस्पताल में भर्ती दुकानदार ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी युवक 8–10 दिन पहले अपना मोबाइल रिपेयरिंग के लिए देकर गया था. मोबाइल लेने के बाद कुछ रुपये बाकी थे, जिन्हें लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. सोमवार रात आरोपी फिर दुकान पर आया और मोबाइल कवर मांगने लगा. इस पर ओमप्रकाश ने पहले बकाया राशि चुकाने की बात कही. जिस पर बहस शुरू हो गई. दुकानदार जैसे ही दुकान बंद करने लगा, आरोपी ने अचानक चाकू निकाला और ताबड़तोड़ वार कर दिए.
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घायल ओमप्रकाश की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान होने की संभावना है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null