भारत
गांव में पहली बार पहुंचा मोबाइल नेटवर्क, पीएम मोदी ने की ग्रामीणों से बात
jantaserishta.com
18 April 2024 9:02 PM IST

x
शिमला: हिमाचल प्रदेश के स्पीति क्षेत्र के गिउ में आज पहली बार मोबाइल नेटवर्क पहुंचा. नेटवर्क सुलभ होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिउ के ग्रामीणों से बात की. पीएम की बातचीत का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में प्रधानमंत्री गिउ में मोबाइल नेटवर्क आने से पहले ग्रामीणों को होने वाली कठिनाइयों के बारे में पूछ रहे हैं. जवाब में एक शख्स ने बताया कि फोन में नेटवर्क आने से पहले ग्रामीणों को लगभग आठ किलोमीटर दूर जाना पड़ता था. नेटवर्क मिलने के बाद पीएम मोदी ने गिउ के निवासियों को बधाई दी.
ग्रामीणों से बातचीत के दौरान पीएम ने पूछा कि अगर आप लोगों को बात करनी होती थी तो कैसे करते थे? जवाब में एक शख्स ने कहा कि हमें बहुत दिक्कत होती थी. हम लोगों को बात करने के लिए मेन रोड के नजदीक 8 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था. इस पर पीएम मोदी ने हैरानी जताई और पूछा कि वहां तापमान कितना रहता है? शख्स ने कहा कि रात में माइनस 5-6 के बीच रहता है. दिन के समय ज्यादा हो जाता है.
पीएम मोदी ने पूछा कि अब मोबाइल फोन आ गया है, लेकिन पहले बिना कनेक्टिविटी के आप लोग कैसे मैनेज करते थे? इस पर गांववालों ने कहा, हमारे यहां बरसात काफी होती है. बाढ़ की समस्या भी होती है. इस कारण भारी मात्रा में मिट्टी और पत्थर आ जाते हैं.
दूरसंचार विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में भारत के पहले गांव कौरिक और गुआ में दूरसंचार कनेक्टिविटी समुद्र तल से 14,931 फीट ऊपर पहुंच गई है. गिउ हिमाचल प्रदेश में स्पीति घाटी के ताबो गांव के भीतर, ताबो मठ से लगभग 40 किमी दूर स्थित एक गांव है. यह गांव भारत-चीन सीमा से थोड़ी दूरी पर है. गिउ की ऊंचाई समुद्र तल से 14,931 फीट है.
गिउ में नेटवर्क पहुंचने के बाद भाजपा के टिकट पर मंडी से चुनाव लड़ रहीं कंगना रनौत ने X पर एक वीडियो पोस्ट किया. अपने पोस्ट में कंगना ने लिखा, मेरे हिमाचल के प्यारे परिवारजन. पहले मोबाइल नेटवर्क नहीं आता था, 8 कि.मी. दूर जाना पड़ता था, मगर अब नेटवर्क टॉवर भी लगा है और सीधे PM बात भी कर रहे हैं. कंगना ने लिखा, मोदी जी स्पीति के गिउ गांव के लोगों से जुड़े. ग्रामीणों ने इतिहास में पहली बार मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी मिलने का जश्न मनाया.
Tagsहिमाचल प्रदेशशिमलाशिमला न्यूज़गांव में पहली बार पहुंचा मोबाइल नेटवर्कपीएम मोदी ने की ग्रामीणों से बातHimachal PradeshShimlaShimla NewsMobile network reached the village for the first timePM Modi talked to the villagers.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





