भारत

हिमाचल के दूरदराज क्षेत्रों में पहुंच रहीं मोबाइल मेडिकल यूनिट

Shantanu Roy
23 Oct 2026 3:46 PM IST
हिमाचल के दूरदराज क्षेत्रों में पहुंच रहीं मोबाइल मेडिकल यूनिट
x
Market. मंडी। अकसर नेताओं की योजनाएं सरकारों की नीतियों और नियमों के बीच फंस कर रह जाती हैं। कभी बजट का अभाव तो कभी सरकारी प्रयासों में कमी लोगों को सुविधाओं से जोडऩे में आड़े आ जाती है, लेकिन अगर इच्छा शक्ति और निश्चय मजबूत तो कई नेता लीग से हट कर भी जनता के लिए प्रयास करने में सफल हो जाते हैं। ऐसी ही एक पहल ‘सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा योजना’ की है। इस पहल ने हिमाचल प्रदेश में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ उनके खर्च का बोझ भी कम किया है। इस सेवा के माध्यम से लाखों लोगों को 40 करोड़ रुपए से अधिक की बचत भी हुई, बल्कि घरद्वार पर इलाज भी मिला।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सासंद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की इस एक सोच ने अब एक रिकार्ड आंकड़े को छू लिया है। प्रयास संस्था के माध्यम से चलाई जा रही सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा योजना ने प्रदेश में 12 लाख लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और लाभ पहुंचाने का आंकड़ा पार कर लिया है। 14 अप्रैल, 2018 को महज तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट के साथ शुरू हुई यह सेवा अब 34 यूनिट तक पहुंच चुकी है। 12 लाख से अधिक ओपीडी दर्ज की गई हैं और 6,400 से अधिक गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गई हैं। स्वास्थ्य जांच को आसान बनाने के लिए एआई आधारित हैल्थ एटीएम की सुविधा भी प्रयास संस्था दे रही है। कोविड-19 हो या फिर आपदा सकंट, इस समय में भी प्रयास संस्था ने सांसद अनुराग के नेतृत्व में लोगों का साथ दिया है। कोरोना और आपदा संकट में प्रयास संस्था ने खाद्य सामग्री और चिकित्सा किट उपलब्ध करवाई गईं।
Next Story