भारत
कोर्ट परिसर में वकील की जेब में रखा मोबाइल फटने से बचा, बड़ा हादसा टला
jantaserishta.com
17 July 2024 3:14 PM IST

x
मोबाइल जलकर राख हो गया।
अजमेर: अजमेर के जिला एवं सत्र न्यायालय में एक एडवोकेट के साथ बड़ा हादसा होने से टल गया। वकील की जेब में रखा मोबाइल अचानक गर्म होने लगा। जेब से बाहर निकालते ही मोबाइल से धुंआ निकलने लगा।
एडवोकेट विक्रम मल्होत्रा ने अपने मोबाइल फोन की कीमत बताई। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले साढ़े छब्बीस हजार रुपये में मोबाइल खरीदा था। बुधवार को अचानक से उनके मोबाइल में हीटिंग की समस्या आने लगी। फिर मोबाइल में आग लग गई और मोबाइल जलकर राख हो गया।
उन्होंने बताया कि पहले से ही मोबाइल से एक अलग तरह की आवाज आ रही थी। और मोबाइल गर्म हो रहा था। लेकिन आज अचानक मोबाइल ज्यादा गर्म हो गया और उसमें आग लग गई। उन्होंने यह भी बताया कि समय के साथ मोबाइल को जेब से निकाल लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





