भारत

7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, देखे आदेश की कॉपी

jantaserishta.com
6 March 2022 7:48 PM IST
7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, देखे आदेश की कॉपी
x
पढ़े पूरी खबर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने 7 जिलों के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश दिया है। गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए ममता सरकार ने यह फैसला किया है। बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, जलपाइगुड़ी, बीरभूम और दार्जिलिंग जिले में कुछ समय के लिए नेटबंदी की जाएगी।

पश्चिम बंगालसरकार के मुताबिक, गैरकानूनी गतिविधियां रोकने के लिए मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, जलपाइगुड़ी, बीरभूम और दार्जिलिंग जिलों में 7 से 9 मार्च, 11-12 मार्च और 14 से 16 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर सवा तीन बजे तक नेट सेवा बंद रहेगी। लगभग चार घंटों के लिए मोबाइल इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाएगा, जिससे गैरकानूनी गतिविधियों को रोका जा सके।
पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने आदेश में बताया कि खुफिया रिपोर्ट है कि अगले कुछ दिनों में कुछ इलाकों में इंटरनेट ट्रांसमिशन और वॉइस ओवर इंटरनेट टेलिफोनी का इस्तेमाल गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। साथ ही बताया कि वॉइस कॉल, एसएमएस और अखबारों पर किसी तरह का बैन नहीं लगाया जाएगा।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story