
x
चोरी के शक में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या
Bihar बिहार: नालंदा जिले में कथित मॉब लिंचिंग की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। राजगीर थाना क्षेत्र स्थित झुनकिया बाबा मंदिर परिसर के पास चोरी के संदेह में दो युवकों की भीड़ द्वारा पिटाई किए जाने के बाद मौत हो गई। मृतकों की पहचान पिंटू पासवान (24) और श्रवण पासवान (18) के रूप में हुई है, जो दीपनगर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना राजगीर के मलमास मेले के दौरान हुई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ युवकों पर चोरी का संदेह जताया गया। भीड़ ने उनका पीछा किया, जिसमें दो युवक पकड़ लिए गए। आरोप है कि इसके बाद भीड़ ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर किया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। यह मामला एक बार फिर भीड़ द्वारा कानून अपने हाथ में लेने की प्रवृत्ति और मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
Tagsनालंदा मॉब लिंचिंगराजगीर मेलापिंटू पासवानश्रवण पासवानबिहार क्राइम न्यूजचोरी के शक में हत्यामॉब लिंचिंग बिहारझुनकिया बाबा मंदिरमलमास मेलाभीड़ हिंसानालंदा समाचारपटना मेडिकल कॉलेजपुलिस जांचकानून व्यवस्थाताजा खबरNalanda mob lynchingRajgir fairPintu PaswanShravan PaswanBihar crime newsmurder on suspicion of theftmob lynching BiharJhunkiya Baba templeMalmas fairmob violenceNalanda newsPatna Medical Collegepolice investigationlaw and orderlatest news
Next Story





