भारत

महाराष्ट्र में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में कर दी सिख बच्चे की हत्या, देखें VIDEO...

Shantanu Roy
30 May 2023 6:36 PM GMT
महाराष्ट्र में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में कर दी सिख बच्चे की हत्या, देखें VIDEO...
x
9 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज
परभणी। परभणी जिल्हे के ताडकळस गांव में सिक्ख शिकलकरी समाज के मासुम बच्चों को बडी क्रुरता से मारते हुये. एक मासुम बच्चे की हत्या की गयी. महाराष्ट्र के परभणी से एक विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहां भीड़ ने चोर समझ कर तीन सिख समुदायके बच्चों को बुरी तरह पीटा। इसमें से एक 14 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि दो को बचाकर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में चार आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में कुल 9 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच अकरम पटेल को भी गिरफ्तार किया है। इस घटना को लेकर अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
महाराष्ट्र में परभणी तहसील के उखलद गांव में भीड़ ने चोर समझकर तीन लोगों को बुरी तरह पीट दिया। पिटाई से तीनों बुरी तरह घायल हो गए। गांव वालों ने पुलिस कॉल कर सूचना दी कि हमने तीन बकरीचोरों को पकड़ा है। तब पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने तीनों को भीड़ से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इनमें से एक की मौत हो गई। घटना शनिवार देर की है। परभणी जिले की SP रागसुधा आर ने बताया कि तीन युवक क्रिपानसिंग, गोरासिंग टाक और अरुणसिंग टाक देर रात बाइक से जा रहे थे। गांव वालों ने चोर समझकर तीनों को पकड़कर पीट दिया। इनमें से क्रिपानसिंग की बाद में मौत हो गई। वह नाबालिग बताया जा रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से 4 को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर किया गया है। इनमें मुख्य आरोपी ग्राम पंचायत का पूर्व सरपंच अकरम पटेल भी शामिल है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Tagsमॉब लिंचिंगमहाराष्ट्र में मॉब लिंचिंगभीड़ का आतंकसिख बच्चे की मौतसिख बच्चे की हत्याmob lynchingmob lynching in maharashtramob terrorsikh child deathsikh child murderमुंबई न्यूज हिंदीमुंबई न्यूजमुंबई की खबरमुंबई लेटेस्ट न्यूजमुंबई क्राइममुंबई न्यूज अपडेटमुंबई हिंदी न्यूज टुडेमुंबई हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज मुंबईमुंबई हिंदी खबरमुंबई समाचार लाइवmumbai news hindimumbai newsmumbai ki khabarmumbai latest newsmumbai crimemumbai news updatemumbai hindi news todaymumbai hindinews hindi news mumbaimumbai hindi newsmumbai news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story