भारत
फिर मॉब लिंचिंग, ठगी के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
jantaserishta.com
23 Aug 2023 12:26 PM IST

x
पांच हजार रुपए ठगने का आरोप था।
रांची: झारखंड में एक और मॉबलिंचिंग हुई है। रामगढ़ जिले के सिकनी गांव में शमशाद अंसारी नामक एक शख्स की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। उस पर हराधन महतो नामक एक बुजुर्ग को कथित तौर पर झांसा देकर पांच हजार रुपए ठगने का आरोप था।
शमशाद पशुओं की खरीद-बिक्री के कारोबार से भी जुड़ा था। वह रामगढ़ के ही जरियो गांव का रहने वाला था। वारदात मंगलवार शाम की है। इस वारदात के बाद सिकनी और आसपास के गांवों में तनाव है। बताया गया कि शमशाद ने सिकनी गांव के हराधन महतो को कथित तौर पर झांसा देकर उनसे पांच हजार रुपए ले लिए। कुछ देर बाद जब उनके पुत्र रामकुमार महतो को यह बात पता चली तो उन्होंने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कई लोग उसकी तलाश में निकले।
सिकनी-मरंगमरचा रेल पुल के पास उसे पकड़ लिया गया और इसके बाद उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। उसके कपड़े फाड़ दिए गए और वह लगभग निर्वस्त्र हो गया। इस बीच जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शमशाद को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया, जहां रात में उसकी मौत हो गई। शमशाद के घरवालों का कहना है कि उससे लूटपाट की नीयत से उसे पीट-पीटकर मार डाला गया है। घटना की खबर फैलते ही सिकनी और आस-पास के गांवों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस की मौजूदगी में बुधवार को शमशाद के शव का पोस्टमार्टम किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसमॉब लिंचिंगठगीहत्याJharkhandJharkhand NewsJharkhand PoliceMob LynchingThugMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





