भारत
BSF जवानों पर टूट पड़ी तस्करों की भीड़, मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़
jantaserishta.com
3 Nov 2026 8:17 AM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
नई दिल्ली: त्रिपुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तस्करों के एक समूह ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर हमला कर दिया. हमले में BSF के तीन जवान घायल हो गए. आरोप है कि हमलावरों ने घायल जवानों से हथियार छीनने की भी कोशिश की. इसके अलावा आरोपियों ने एक सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई.
यह घटना सोमवार सुबह बॉक्सानगर के अशाबाड़ी इलाके में हुई. जानकारी के मुताबिक, बॉक्सानगर के अशाबाड़ी इलाके में सोमवार सुबह BSF के जवानों पर कथित तस्करों के एक समूह ने हमला किया. हमलावरों ने जवानों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें तीन जवान घायल हो गए. हमले के दौरान आरोपियों ने जवानों के पास मौजूद हथियार छीनने की कोशिश भी की.
हालांकि, इस दौरान हथियार छीने जाने की कोशिश से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. हमलावरों ने मौके पर मौजूद एक सरकारी वाहन को भी निशाना बनाया और उसमें तोड़फोड़ की.
जानकारी के मुताबिक, सिपाहीजाला जिले की आशाबारी ग्राम पंचायत के पास, स्थानीय निवासियों और आशाबारी बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों के बीच कहासुनी हो गई, जिससे वहां तनाव फैल गया. यह इलाका 49वीं बटालियन के अंतर्गत आता है.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह तस्करी से जुड़े एक मामले को लेकर हुई. सूत्रों के मुताबिक, बहस के दौरान एक BSF जवान ने कथित तौर पर हेफजुर रहमान नाम के व्यक्ति पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे स्थानीय लोग भड़क गए. इस घटना के बाद, आक्रोशित लोगों ने बोक्सानगर-रहीमपुर सड़क को जाम कर दिया, जिससे इलाके में आवाजाही ठप हो गई.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसी बीच, रहीमपुर BOP के असिस्टेंट कमांडेंट रोहित कुमार अपने स्टाफ के साथ वहां पहुंचे, तो भीड़ ने उन पर हमला कर दिया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की. इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई जब BSF के और जवान मौके पर पहुंच गए, जिसके चलते BSF जवानों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई.
पुलिस ने बताया कि इस घटना में असिस्टेंट कमांडेंट रोहित कुमार और तीन अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को पहले प्राथमिक इलाज के लिए बोक्सानगर प्राइमरी हेल्थ सेंटर (PHC) ले जाया गया, जिसके बाद वे अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए. सूत्रों ने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किए जाने की संभावना है, और आगे की जानकारी का इंतजार है.
BSF जवानों पर हुए इस हमले की त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर घटना को बेहद गंभीर और अस्वीकार्य बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों के खिलाफ इस तरह की हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती. उन्होंने साफ किया कि सुरक्षाकर्मियों पर हमला गंभीर चिंता का विषय है और ऐसे मामलों में कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने संबंधित अधिकारियों को हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तेजी से और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात जवान सम्मान और सुरक्षा के हकदार हैं. उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है.
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं अशाबाड़ी में हमारे बहादुर BSF जवानों पर उपद्रवियों के एक समूह द्वारा किए गए बर्बर हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ इस तरह की हिंसा पूरी तरह अस्वीकार्य है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए.'
उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा कर्मियों पर किसी भी तरह का हमला गंभीर चिंता का विषय है और कानून के अनुसार इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, ताकि उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जा सके.
फिलहाल, इस घटना में घायल तीनों BSF जवानों की स्थिति, हथियार छीनने की कोशिश में हमलावरों को मिली सफलता और आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
Tagsत्रिपुरासीमा सुरक्षा बलBSF जवानों पर हमलाTripuraBorder Security Force (BSF)attack on BSF personnel
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





