
मुंबई: शिवसेना के अखबार सामना के ऑफिस के सामने मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) के कार्यकर्ताओं ने राज ठाकरे की तस्वीर वाला एक बड़ा पोस्टर लगाया है. पोस्टर के जरिए मनसे की ओर से शिवसेना के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को चेतावनी दी गई है. कहा गया है कि कुछ साल पहले मनसे के कार्यकर्ताओं ने संजय राउत की कार को पलट दिया था. मनसे की ओर से पोस्टर के जरिए पूछा गया है कि क्या इसे दोहराया जाना चाहिए? इस पोस्टर में लिखा गया है कि संजय राउत अपना लाउडस्पीकर बंद करें नहीं तो मनसे अपने स्टाइल में इसे बंद कराएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





