भारत

MNS प्रमुख राज ठाकरे का अयोध्या दौरा स्थगित, ये वजह तो नहीं?

jantaserishta.com
20 May 2022 10:11 AM IST
MNS प्रमुख राज ठाकरे का अयोध्या दौरा स्थगित, ये वजह तो नहीं?
x

नई दिल्ली: राज ठाकरे (Raj Thackeray) का चर्चित अयोध्या दौरा स्थगित हो गया है राज ठाकरे ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है

विवाद और समर्थन दोनों
मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर एक तरफ जहां बीजेपी के सांसद बृजभूषण सिंह का विरोध कर रहे हैं। माफी मांगने की बात कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ कंचन गिरी महाराज ने राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का समर्थन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बृजभूषण सिंह में हिम्मत है तो राज ठाकरे को रोक कर दिखाएं।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्‍यक्ष राज ठाकरे के अयोध्‍या जाने को लेकर राजनीत‍िक सरगर्मी तेज हो गई है। मुंबई के लालबाग इलाके में मनसे ने एक पोस्टर लगाया है। पोस्टर में लिखा है क‍ि अगर कोई राज ठाकरे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो पूरा महाराष्ट्र गुस्से में उठ खड़ा होगा। दरअसल यूपी में बीजेपी सांसद और महाराष्‍ट्र में कुछ नेताओं ने राज ठाकरे के यूपी दौरे से पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगने को कहा है। वहीं यूपी में कुछ जगहों पर राज ठाकरे के ख‍िलाफ व‍िरोध-प्रदर्शन भी हो रहा है। इसको लेकर मनसे ने गुरुवार को पलटवार क‍िया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story