भारत

MNS प्रमुख राज ठाकरे ने खुला पत्र जारी किया, कर दिया ये बड़ा ऐलान

jantaserishta.com
3 May 2022 8:42 PM IST
MNS प्रमुख राज ठाकरे ने खुला पत्र जारी किया, कर दिया ये बड़ा ऐलान
x

फाइल फोटो 

मुंबई: महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को विवाद में घमासान तेज हो गया है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार देर शाम ऐलान कर दिया है कि कल यानी 4 मार्च को मस्जिदों के बाहर अजान हुई तो वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा. इससे पहले राज ठाकरे के खिलाफ औरंगाबाद में एक एफआईआर दर्ज की गई. इसमें उन पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया गया है.

इसके अलावा, मुंबई समेत महाराष्ट्र भर में मनसे नेताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं. इसमें चेतावनी दी जा रही है कि अगर किसी तरह की गड़बड़ी की अथवा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो सीधे तौर पर नुकसान की वसूली की जाएगी. इन सबके बीच, राज ठाकरे के ऐलान ने सरकार, प्रशासन और पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.


राज ठाकरे की तरफ से एक पत्र जारी कर कहा गया है कि कल (4 मई) उन सभी स्थानों पर आपको हनुमान चालीसा बजानी चाहिए, जहां लाउडस्पीकर से अजान की जाती है. उन्हें बताना चाहिए कि लाउडस्पीकर से क्या दिक्कत होती है. यह एक सामाजिक मुद्दा है. ना कि धार्मिक.
उन्होंने कहा कि हम देश की शांति भंग नहीं करना चाहते हैं. हम कोई दंगा नहीं चाहते, लेकिन अगर लाउडस्पीकर की बात पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम भी इस मुद्दे पर अडिग रहेंगे.
आखिरी में राज ठाकरे ने पत्र में लिखा- समाज के प्रति संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जिन लोगों ने मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को उतारने का फैसला लिया है, मैं उनका स्वागत करता हूं. जिन इलाकों की मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए गए हैं, उन इलाकों में किसी भी तरह की तकलीफ वहां के लोगों को ना हो, इस बात का ख्याल हिंदू भाइयों को रखने की जरूरत है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story