भारत

मनरेगा महिला मजदूर को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

Shantanu Roy
9 Dec 2023 5:35 PM IST
मनरेगा महिला मजदूर को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
x

जुलाना। गतौली गांव में सुंदर ब्रांच नहर पर काम करते हुए मनरेगा महिला मजदूर को सांप ने काट लिया। सांप के काटने पर महिला को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि गतौली गांव निवासी लगभग 40 वर्षीय महिला महिंद्रो मनरेगा के तहत सुंदर ब्रांच नहर पर काम करने के लिए गई थी। दोपहर के समय अचानक एक सांप ने उसे काट लिया। महिला ने सांप के काटने पर शोर मचाया तो मनरेगा के मेट ने उसे जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया। जहां पर महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।

Next Story