भारत

MMS वायरल किया, परिजनों के उड़े होश, सिरफिरे युवक को दबोचा गया

jantaserishta.com
19 Sept 2022 2:57 PM IST
MMS वायरल किया, परिजनों के उड़े होश, सिरफिरे युवक को दबोचा गया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

सिरफिरे ने दोस्त से शर्त लगाकर नाबालिग से दुष्कर्म (Rape) की घटना अंजाम दे डाला.
धनबाद: झारखंड के धनबाद में एक सिरफिरे ने दोस्त से शर्त लगाकर नाबालिग से दुष्कर्म (Rape) की घटना अंजाम दे डाला. साथ ही सबूत के दौरा पर उसका MMS बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना के बाद से लड़की सदमे में है और पुलिस उसकी काउंसलिंग करा रही है.
वायरल वीडियो की जानकारी जैसे ही नाबालिग के परिजनों को लगी. तुरंत ही उन्होंने थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने 164 बयान दर्ज कर नाबालिग को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और छापेमारी कर आरोपी युवको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो अपने दोस्त के साथ बैठकर नाबालिग के साथ अपने प्रेम की चर्चा कर रहा था. जबकि उसके दोस्त ने खुद को पीड़ित किशोरी का असली प्रेमी बता रहा था. इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई. फिर दोनों ने लड़की का असली प्रेमी दिखाने की शर्त लग गई. फिर आरोपी संजय नाबालिग को बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. सबूत के लिए रेप का वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेज दिया.
वीडियो के वायरल होते ही लड़की के परिजनों तक इसकी भनक लगी. तो तुरंत ही उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस तत्काल छापेमारी कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले पर सर्किल इंस्पेक्टर संजीव तिवारी ने बताया कि पीड़िता के लिखित शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story