भारत

एमएलसी चुनाव: कांग्रेस ने आठ उम्मीदवारों की घोषणा की, देखे नाम

jantaserishta.com
5 March 2022 2:03 PM GMT
एमएलसी चुनाव: कांग्रेस ने आठ उम्मीदवारों की घोषणा की, देखे नाम
x
पढ़े पूरी खबर

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने आठ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने जारी की है।

इन उम्मीदवारों में कटिहार से सुनील कुमार यादव, पश्चिम चंपारण से अफाक अहमद, मधुबनी से सुबोध मंडल, बेगूसराय सह खगड़िया से राजीव कुमार, सीतामढ़ी सह शिवहर से नूरी बेगम, सीवान से अशोक कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर से अजय कुमार यादव और सारण से सुशांत कुमार सिंह शामिल हैं।
मालूम हो कि 24 सीटों के लिए विधान परिषद का चुनाव होना है। अन्य सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी जल्द करेगी।
Next Story