भारत

MLC चुनाव: बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का ऐलान

jantaserishta.com
8 Jun 2022 12:26 PM IST
MLC चुनाव: बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का ऐलान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

लखनऊ: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया. बीजेपी ने यूपी की 9, महाराष्ट्र की 5 और बिहार की 2 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है. दरअसल, तीनों राज्यों में विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में 30 सीटों पर 20 जून को मतदान होना है.

बीजेपी ने यूपी में 9 उम्मीदवार घोषित किए हैं. यूपी से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, भूपेन्द्र सिंह, नरेंद्र कश्यप समेत कई मंत्रियों को विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया हैं. दयाशंकर मिश्रा दयालु, जेपीएस राठौर, जसवंत सैनी, दानिश आजाद अंसारी, बनवारीलाल दोहरे और मुकेश शर्मा के नाम भी लिस्ट में हैं. मुकेश शर्मा लखनऊ महानगर अध्यक्ष हैं, जिन्हे एमएलसी प्रत्याशी बनाया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story