भारत
MLA के बोल- कैटरीना कैफ पुरानी हो गई, हेमा मालिनी के गालों की तरह चिकनी रोड बनाएंगे
jantaserishta.com
4 Aug 2023 8:11 AM IST

x
देखें वीडियो.
दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जबेरा से भाजपा के विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी (BJP MLA Dharmendra Singh Lodhi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह सड़कों की तुलना अपनी ही पार्टी की वरिष्ठ सांसद हेमा मालिनी के गालों से करते नजर आ रहे हैं। यही नहीं उन्होंने कैटरीना कैफ को भी 'ओल्ड मॉडल' करार दिया है। अब बयान सामने आने के बाद कांग्रेस को मौका मिल गया है। कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सिंह लोधी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने लोधी के बयान को प्रख्यात अभिनेत्री और सांसद का अपमान बताया है।
वायरल वीडियो में विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी कहते नजर आ रहे हैं कि लालू ने भी एकबार पूछा था की तुम्हारे यहां की रोड कैसी हैं तो लोगों ने कहा था कि गड्ढे ही गड्ढे हैं। आप हमें मुख्यमंत्री बनाएं तो हम सड़कें हेमा मालिनी के गाल की तरह चिकनी कर देंगे। हेमा मालिनी का समय तो चला गया है। फिर विधायक ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि अभी कौन सी हीरोइन अच्छी चल रही है तो किसी ने कैटरीना कैफ का नाम ले लिया। इस पर विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कैटरीना कैफ भी पुरानी हो गई है।
यह वीडियो जबेरा विधानसभा में कलेहरा का बताया जा रहा है। विधायक लोधी कलेहरा में सड़क निर्माण के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में गए थे। उन्होंने साथ मौजूद सड़क विभाग के इंजीनियर से पूछा की सड़क निर्माण कब तक शुरू होगा तो इंजीनियर ने बताया की यह इतना अच्छा बनेगा कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। इसके बाद विधायक ने ठेकेदार को बुलाकर वर्क आर्डर जारी होने और सड़क का काम जल्द शुरू कराने की बात कही। वीडियो वायरल होने के बाद लोधी कांग्रेस के निशाने पर आ गए।
Tagsदमोहभाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधीधर्मेंद्र सिंह लोधीDamohBJP MLA Dharmendra Singh LodhiDharmendra Singh Lodhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





