भारत
एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले MLA के बेटे की लोकल लड़कों ने की पिटाई, 4 गिरफ्तार
jantaserishta.com
10 Aug 2023 5:16 PM IST

x
किसी बात को लेकर कहासुनी व हाथापाई हो गयी थी।
नोएडा: एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले झारखंड के धनबाद के विधायक के बेटे के साथ नोएडा के रहने वाले कुछ लोकल लड़कों ने मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर चार लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह पूरा मामला नोएडा के थाना 126 सेक्टर का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 126 कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की झारखंड के धनबाद के विधायक का बेटा आदित्य एमिटी यूनिवर्सिटी में बीए की पढ़ाई कर रहा है और रायपुर स्थित पीजी में रहता है। पीजी के पास आदित्य, भानू चौहान, श्रवण चौहान, सागर चौहान और संचित बैठे हुए थे। आदित्य की इनसे किसी बात को लेकर कहासुनी व हाथापाई हो गयी थी। आदित्य की सूचना पर थाना सेक्टर 126 पुलिस द्वारा उपरोक्त लड़कों को हिरासत में ले लिया गया। लड़कों ने आदित्य की पिटाई की थी तो उसे जेपी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था।
जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए हिरासत में लिए गए लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है।
Tagsएमिटी यूनिवर्सिटीविधायकविधायक बेटाधनबाद विधायकमारपीटनोएडानोएडा पुलिसAmity UniversityMLAMLA sonDhanbad MLAfightNoidaNoida Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





