भारत

विधायक का दामाद गिरफ्तार, हिट एंड रन में 6 की मौत, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
12 Aug 2022 8:14 AM IST
विधायक का दामाद गिरफ्तार, हिट एंड रन में 6 की मौत, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: टाइम्स नाउ

हिट एंड रन का मामला सामने आया है।

नई दिल्ली: गुजरात के आणंद से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। कांग्रेस विधायक के दामाद केतन पढियार पर हिट एंड रन का आरोप लगा है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शाम के वक्त हुए इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार, ऑटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके कारण ये हादसा हुआ। ये हादसा कार चालक की लापरवाही की वजह से हुआ।

कार पर गुजरात विधायक लिखा हुआ था। बता दें कि लापरवाही के आरोप में कार चालक पर धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।बताया जा रहा है कि आरोपी कार चालक कांग्रेस विधायक का दामाद है। जानकारी के मुताबिक, ये सड़क दुर्घटना आनंद जिले के सोजित्रा तहसील के डाली गांव के पास हुई। इस टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। खबर के मुताबिक परिवार के लोग रक्षाबंधन का पर्व मनाकर लौट रहे थे.तभी आनंद के सोजित्रा के पास यह भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया।
घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिन लोगों की हादसे में मौत हुई है उनमेे से मामा के घर राखी बांधने गई दो बहनें और उनकी मां भी शामिल हैं। सोजित्रा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के तहत केस दर्ज किया है।
आणंद के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक गुप्ता ने कहा, 'आणंद में शाम करीब सात बजे एक कार, बाइक और ऑटो रिक्शा के बीच हुई भिडंत में छह लोगों की मौत हो गई। ऑटो में सवार चार लोगों और बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार के चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story